अफेयर होने का शक, देवर ने की भाभी और युवक की बेहरमी से पिटाई….

देश पुलिस कार्रवाई

अफेयर होने का शक, देवर ने की भाभी और युवक की बेहरमी से पिटाई

कर्नाटक (Karnataka) में एक महिला और पुरुष को दोस्ती करना भारी पड़ गया। दोनों के बीच अफेयर को लेकर महिला के पूर्व पति ने दोनों पर हमला कर दिया। दरअसल मैसूर जिले में प्रेम संबंध शक में महिला और पुरुष को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। महिला के पूर्व पति और देवर ने गांव के एक लड़के के साथ अफेयर की बात को लेकर दोनों को खंभे से बांधकर काफी देर तक पीटा। यह घटना 25 नवंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की पहली शादी गांव में रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति से हुई थी और जिससे उसे 3 बच्चे थे। लेकिन 5 साल पहले दोनों अलग हो गए। इसके बाद महिला अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। 30 वर्षीय यह महिला मजदूरी करती थी और पड़ोसी गांव के रहने वाले एक 24 वर्षीय लड़के से उसकी दोस्ती थी।

25 नवंबर को इस लड़के ने महिला को चाय के लिए बुलाया था। इस बात का पता जब महिला के पूर्व पति और उसके देवर को चला तो वे उस लड़के के घर में घुस गए और दोनों को बाहर निकालकर उन पर हमला कर दिया। महिला और उसके दोस्त को बिजली के खंभे से बांधकर काफी देर तक पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसमें महिला और पुरुष को पीटते हुए देखा जा सकता है।

इस घटना की जानकारी जब ग्राम प्रधान को मिली तो उन्होंने महिला और पुरुष को छुड़वाया और अगले दिन बैठक करके मामले को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दी गई। इस मामले में महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका भाई फरार है। पुलिस ने कहा कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।