अन्नू राणा, राजा सलीम ने राजस्थानी गीतों की शूटिंग, 9 सितम्बर को सुबह होगा गीत लोंच…..

बीकानेर मनोरंजन

अन्नू राणा , राजा सलीम ने राजस्थानी गीतों की शूटिंग की

बीकानेर, @dainikkhabraan। मुंबई के एस आर बी म्यूजिकल ग्रुप में बीकानेर के रायसर गांव में राजस्थानी गीत की शूटिंग हुई। शूटिंग अनु राणा के साथ एसआरबी म्यूजिकल ग्रुप की पूरी टीम ने राजस्थान में राजस्थानी गीत की प्रस्तुतियां दी।

डायरेक्टर श्याम मोदी व एस आर बी ग्रुप के प्रोड्यूसर राजा सलीम मिलकर राजस्थानी गीतों को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वही गीत व संगीत का ऑडी स्टूडियो इस्माइल आजाद के द्वारा किया जा रहा है। राजस्थानी गीत कद आओ नी म्हारे देश की कलाकार अनु राणा व राजा सलीम ने अपने स्वर पर नृत्य से राजस्थानी गीत में चार चांद लगा दिए।

राजा सलीम ने बताया कि हिमाचल की जननी अनु राणा ने राजस्थान व महाराष्ट्र में अपने स्वर व नृत्य से देश वासियों का जीत लिया है। इसमें राजस्थानी गीत को कैमरामैन अशोक उपाध्याय ने अपने कैमरे से वीडियो शूट किया । श्याम मोदी ने बताया कि एस आर बी म्यूजिकल ग्रुप यूट्यूब पर पिछले काफी वर्षों से राजस्थानी गीत व भजनों की प्रस्तुति करते आ रहे हैं। राजा सलीम ने म्यूजिकल ग्रुप एसआरबी के राजस्थान के उभरते हुए कलाकारों को मंच देने का भी कहा है।

अनु राणा ने बताया कि यह राजस्थानी गीतों को दिनांक 9 /9/ 2021 को सुबह 11:00 बजे यूट्यूब पर लांच किया जाएगा। इसमें एस आर बी म्यूजिकल ग्रुप व सभी सहयोगीयों को धन्यवाद दिया । राणा ने बताया कि मेरी माता सावित्री देवी व पिता गोपाल सिंह ने हिमाचल की बिटिया पर नाज जताया। राणा ने ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया । शूटिंग देखने लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पत्रकार मुकुंद खंडेलवाल को शूटिंग के दौरान अभिनेत्री अनु राणा ने दी।