बीकानेर, @dainikkhabraan। आज अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वंदे मातरम टीम द्वारा हिंदुस्तान के उन सभी डॉक्टर को नमन और श्रद्धांजलि प्रदान की गई जिन्होंने विगत कोरोना काल में लोगों की सेवा करते करते अपने प्राणों की आहुति भारत मां के चरणों में दे दी।
वंदे मातरम टीम के संस्थापक विजय कोचर और जिला संयोजक मुकेश जोशी ने बताया कोरोना काल में बीकानेर में सेवा करने वाले डॉक्टर देवेंद्र चौधरी डॉक्टर बीएल मीणा डॉ परमेंद्र सिरोही डॉ संजय कोचर डॉ अबरार अहमद डॉक्टर ओपी चाहर डॉ राजेश गुप्ता डॉक्टर गजेंद्र वर्मा डॉक्टर संजय वैद डॉ विशाल मलिक डॉ मिड्ढा का वर्चुअल सम्मान किया गया मुकेश जोशी ने धन्यवाद देते हुए कहा बीकानेर के समस्त सेवाभावी डॉक्टर्स को आज के शुभ अवसर पर आपकी सेवाओं के लिए वंदे मातरम टीम धन्यवाद वंदे मातरम और आपके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान करता है।

