दुनियाभर में मशहूर पुष्कर मेला आज से शुरू,8 नवंबर तक चलेगा मेला,विदेशी पर्यटक भी आये मेले में ये रहेगा कार्यक्रम देखे लिस्ट..

राजस्थान

दुनियाभर में मशहूर पुष्कर मेला आज से शुरू,8 नवंबर तक चलेगा मेला,विदेशी पर्यटक भी आये मेले में ये रहेगा कार्यक्रम देखे लिस्ट..

दैनिक खबरां नेटवर्क। पुष्कर मेला 1 नवंबर यानी आज से शुरू होने वाला है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। उद्घाटन के लिए पुष्कर सरोवर में दीप जलाए जाएंगे और फिर महाआरती होगी। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा ‘पुष्कर चलो अभियान’ के तहत अलग-अलग देशों के लाखों पर्यटकों को आमंत्रित किया गया है। इस मेले में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। मेले में ट्रेडिशनल और फ्यूजन बैंड भी अपनी परफॉर्मेंस का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा मेले में टेस्टी डिशेज और सुंदर शिल्प कौशल भी प्रदर्शित किया जाएगा।

दुनियाभर में मशहूर पुष्कर मेला शुरू, 8 नवंबर तक आयोजित होगा, कार्यक्रम की लिस्ट देख लीजिए मेले का शौकीन शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के बारे में पता नहीं होगा। अगर आप भी रखते हैं, घूमने-फिरने का शौक तो अपने बैग पैक करके पहुंच जाइए पुष्कर मेले में। आज से शुरू हो चुका है, दुनियाभर में मशहूर राजस्थान का पुष्कर मेला।

नवंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। इस महीने में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी बेहतरीन डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आप पुष्कर जा सकते हैं। आज यानी 1 नवंबर से पुष्कर मेले का आगाज हो गया है। राजस्थान का पुष्कर मेला खूब फेमस है। खूबसूरत से इस मेले को दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट फेस्टिवल भी कहा जाता है।

इस मेले का आयोजन हर साल बड़ी धूमधाम से होता है, जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से ट्यूरिस्ट पहुंचते हैं। यहां आपको विदेशी सैलानियों की भीड़ भी दिखेगी। मेला पुष्कर में लगता है, जो अजमेर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है।

पुष्कर मेला राजस्थान का सबसे मशहूर फेस्टिवल है। रेत में सजे-धजे ऊंटों को करतब करते हुए देखने का एक्सपीरियंस ही अलग है। इस मेले में आकर आप कला और संस्कृति के अनूठा संगम देख सकते हैं। हालांकि, इस बार लंपी चर्म रोग के फैलने के कारण यहां के फेमस पशु मेले के बिना ही आठ दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


अलग-अलग देशों के पर्यटक आमंत्रित
पुष्कर मेला 1 नवंबर यानी आज से शुरू होने वाला है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। उद्घाटन के लिए पुष्कर सरोवर में दीप जलाए जाएंगे और फिर महाआरती होगी। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा ‘पुष्कर चलो अभियान’ के तहत अलग-अलग देशों के लाखों पर्यटकों को आमंत्रित किया गया है। इस मेले में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। मेले में ट्रेडिशनल और फ्यूजन बैंड भी अपनी परफॉर्मेंस का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा मेले में टेस्टी डिशेज और सुंदर शिल्प कौशल भी प्रदर्शित किया जाएगा।
दुनियाभर में मशहूर पुष्कर मेला
दुनियाभर में मशहूर पुष्कर मेला – फोटो : सोशल मीडिया
यह रहेगा कार्यक्रम…


1 नवंबर…
सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड पर पूजा, झंडारोहण, नगाडा वादन के साथ मेले की शुरूआत होगी, साथ ही सैंड आर्ट फेस्टिवल का भी आयोजन होगा
सुबह 10.30 बजे से मेला ग्राउंड पर माण्डना प्रतियोगिता और छात्राओं का ग्रुप डांस का आयोजन होगा
सुबह 11 बजे लोकल और विदेशी पर्यटकों के बीच चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच का आयोजन
शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर दीपदान, रंगोली, महाआरती, पुष्कर अभिषेक और कैण्डल बेलून (मेक ए विश) 
शाम 7 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर वीणा कैसेट्स कल्चरल परफॉर्मेंस और सरोवर पर फायर वर्क

2 नवंबर…
सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वाक का आयोजन
सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक वाटर वर्क पंप हाउस पर सैंड आर्ट
सुबह 10:00 बजे से 11.30 बजे तक मेला ग्राउंड पर लंगड़ी टांग, सतोलिया मैच एण्ड गिली डण्डा लोकल और विदेशी खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता
शाम 7 बजे से मेला ग्राउंड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन कल्चरल सेण्टर की ओर से होगा

3 नवंबर…
सुबह 8 बजे से वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट
सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड पर लोकल और विदेशी खिलाड़ियों के मध्य कबड्डी मैच
सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड पर पतंग प्रतियोगिता
दोपहर 1 बजे मेला ग्राउंड पर इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल रस्साकशी, वॉलीबॉल एवं कबड्डी मैच
शाम 7 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस वेस्ट जोन और नोर्थ जोन की ओर से होगा

4 नवंबर…
सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक
सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट
सुबह 8.30 बजे गुरुद्वारा से मेला ग्राउंड तक आध्यात्मिक यात्रा, दोपहर एक बजे मेला ग्राउंड पर इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल
शाम 4 बजे शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हैण्डीक्राप्ट बाजार का शुभारंभ
शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती
शाम 6 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर लोकल आर्टिस्ट द्वारा वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल
सायं 7 बजे जयपुर घाट पर भजन संध्या, पुष्कर सरोवर पर दीपदान एवं महा आरती तथा मेला ग्राउंड स्टेज पर कबीर यात्रा और कबीर कैफे लाइव कन्सर्ट होगा

5 नवंबर…
सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट
सुबह 9 बजे मेला ग्राउंड पर लगान स्टाईल क्रिकेट मैच सुबह 11 से शाम 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार
सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड पर मूंछ प्रतियोगिता, सुबह 11.30 बजे मेला ग्राउंड पर विदेशी पर्यटकों के बीच पगड़ी और तिलक प्रतियोगिता
दोपहर एक बजे मेला ग्राउंड पर इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
शाम 6 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल आर्टिस्ट, पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती
शाम 7 बजे मेला ग्राउंड पर गुलाबो सपेरा का कल्चरल परफॉर्मेंस ग्रुप होगा

6 नवंबर…
सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक
सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट
सुबह 10.30 बजे मेला ग्राउंड पर महिलाओं की मटका रेस
सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार
सुबह 11.30 बजे से मेला ग्राउंड पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता
शाम 4 से 7 बजे वाटर वर्क पम्प हाउस पर सैंड आर्ट प्रतियोगिता
शाम 6 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल आर्टिस्ट एवं पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती
शाम 7 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर बेस्ट ऑफ राजस्थान के तहत विविध राजस्थानी नृत्यों व कलाओं के आयोजन होंग

7 नवंबर…
सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट
सांय 10.30 बजे मेला ग्राउंड पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता
सुबह 11 से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार
शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती
शाम 7 बजे मेला ग्राउंड पर बॉलीवुड नाइट एवं आतिशबाजी होगी

8 नवंबर…
सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट
सुबह 9 बजे मेला ग्राउंड पर समापन समारोह के तहत मेगा कल्चरल इवेंट, पुरस्कार वितरण, ग्रुप डांस, कला जत्था, जेल और पुलिस बैंड, मटका रेस, बोरी रेस, स्पून रेस, टग ऑफ वार आदि के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा
सुबह 11 से 8 बजे तक शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हैण्डीक्राप्ट बाजार लगेगा
शाम 6 बजे पुष्कर घाट पर महाआरती का आयोजन