महिला से गैंगरेप, मुंह में ठूसा कपड़ा महिला से की दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती..

जयपुर

महिला से गैंगरेप, मुंह में ठूसा कपड़ा  महिला से की दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती..

बीकानेर@दैनिक खबरां। जयपुर में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक महिला खेत में शौच के लिए गई थी, तभी दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दरिंदगी की।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वारदात मुहाना थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई। 55 साल की एक महिला मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खुले में शौच गई थी। तभी वहां घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने महिला का गला दबा दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों दरिंदे भाग गए।

महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। वारदात के बाद महिला को लगातार रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने सुबह करीब दस बजे गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, तब पुलिस को वारदात का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया लेकिन दरिंदों का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार शाम को एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर मौका मुआयना किया।