प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी की होंगी एंट्री, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

राजस्थान

प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी की होंगी एंट्री, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

बीकानेर@dainikkhabraan । राजस्थान में एक बार फिर से मौसम पलटवार कर सकता है। राजस्थान में 13 फरवरी से सर्दी का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने ऐसा ही अनुमान जताया है। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस (सिस्टम) उत्तर भारत में आज से एक्टिव हो रहा है। इसके असर से कश्मीर, लद्दाख के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होगी। इस सिस्टम का असर 11 फरवरी तक रहेगा।

जब ये सिस्टम चला जाएगा तो मैदानी राज्यों में सर्द हवाएं चलेंगी और 13 फरवरी से तापमान फिर से गिरने लगेगा। इस तरह सर्दी का असर बढ़ेगा। इसके बाद 19 फरवरी से ठंडी हवाएं कमजोर होने लगेंगी और राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।

फिलहाल राजस्थान में समेत मध्य भारत में इस बार फरवरी के ही महीने में मार्च की गर्मी जैसा अहसास होने लग जाएगा। राजस्थान के कुछ शहरों में दिन का तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह तक 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका है।

.

.