कौन बनेगा पीबीएम का नया अधीक्षक? जयपुर में हो रहा मंथन!, ये नाम रेस में चल रहे, पढ़े खबर…
दैनिक खबरां,बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में अगले नए अधीक्षक की नियुक्ति को लेकर अलग-अलग नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में इस कुर्सी पर काबिज डॉ. पीके सैनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दें दिया जिसके बाद इस पद की दौड़ में शामिल कई नाम सामने आए है। अंदर खाने से पता चला है कि संभावित दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर सूची जयपुर पहुंचा दी गई है, और जल्द ही पीबीएम के नए अधीक्षक की तस्वीर साफ हो जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि इस रेस में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. परमेंद्र सिरोही के साथ सर्जरी विभाग आचार्य डॉ. मनोहर लाल दवां का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों की माने तो ये तीनों सीनियर डॉक्टर्स अधीक्षक कुर्सी के प्रबल दावेदार है इनमे में से ही एक को अधीक्षक का पदभार सौंपा जा सकता है।

डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा शांत स्वभाव के है और बेदाग और साफ छवि के माने जाते है। कोरोना काल में इनका मैनेजमेंट काफी प्रभावी रहा। वर्तमान में डॉ वर्मा मेडिसिन विभाग के एचओडी है। डॉ वर्मा की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे राजनितिक और प्रशाशनिक दोनों में तालमेल बनाए रखते है। वंही डॉ. परमेंद्र सिरोही भी अनुभवी है इससे पहले अधीक्षक पद पर रह चुके है, और दो साल का अनुभव भी है । इसके साथ ही डॉ. मनोहर लाल दवां का कार्यकाल अभी तक बेदाग छवि के रूप में बीता है। इनकी शांत और निर्मल छवि के रूप में पहचान होती है। डॉ दवां को हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री प्राप्त है। कोरोना काल की दूसरी लहर में डॉ मनोहर लाल दवां एमसीएच बिल्डिंग के इंचार्ज थे और कोविड मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी को इन्होंने बखूबी से निभाया था। दूसरी और पीबीएम के गलियारों में अधीक्षक की नियुक्ति को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहें है, कि वर्तमान बीजेपी सरकार नियुक्तियों को लेकर अक्सर चौंकाती है। जंहा हाल ही में बीकानेर सीएमएचओ की नियुक्ति एक बड़ा उदाहरण है। जिसमें बड़े-बड़े नामों को दरकिनार कर डॉ. पुखराज साध को सीएमएचओ बनाकर सबको चौंका दिया था। ऐसे में पीबीएम अधीक्षक की कुर्सी पर भी चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। फिलहाल जयपुर से पीबीएम के नए अधीक्षक की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

