बहन की शादी के बर्तन खरीदने दोस्त के साथ गया दिल्ली, दोस्त ने एमपी के गिरोह को सौंपा….

जयपुर देश नई दिल्ली राजस्थान राज्य

बहन की शादी के बर्तन खरीदने दोस्त के साथ गया दिल्ली, दोस्त ने एमपी के गिरोह को सौंपा

नई दिल्ली/जयपुर, @Dainikkhabraan। जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में बहन की शादी के बर्तन खरीदने गए एक युवक का अपहरण कर 4 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण किए युवक को मुक्त करवाया। फिर तीन किडनैपर्स को मध्य प्रदेश के खिलचीपुर राजगढ़ से गिरफ्तार किया।

नाहरगढ़ थाना अधिकारी मुकेश खरड़िया ने बताया कि 21 जनवरी को थाना इलाके के बास बदनपुरा क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद फरीद उर्फ पप्पू ने अपने बेटे फैजान के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। दर्ज मामले में बताया गया था कि किडनैपर्स ने फैजान को छोड़ने की एवज में 4 लाख की फिरौती मांगी है।

मोहम्मद फरीद ने बताया कि उसका बेटा फैजान 19 जनवरी को बहन की शादी के बर्तन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए लेकर उसके दोस्त कासिम उर्फ पांव के साथ दिल्ली गया था। जो अभी तक घर नहीं पहुंचा। 21 जनवरी की रात 9 बजे चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसके बेटे फैजान का अपहरण कर 4 लाख की फिरौती मांगने के कॉल आए। कॉल करने वाले ने झालावाड़ के इकलेरा पैसे पहुंचाने की बात कही थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम का गठन किया। कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सभी आरोपियों को मध्य प्रदेश के खिलचीपुर राजगढ़ से गिरफ्तार कर फैजान को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि फैजान और सभी आरोपी स्मैक सप्लाई का काम करते हैं। आरोपी कासिम फैजान को योजना बनाकर अपने साथ मध्य प्रदेश के खिलचीपुर राजगढ़ लेकर चला गए। अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फैजान को उनके कब्जे में देकर आरोपियों ने फैजान के घरवालों से 4 लाख की फिरौती मांगी।

आरोपियों ने फैजान को बंधक बना लिया और फैजान के पास रखी 1 लाख नकदी भी छीन ली। पुलिस ने मध्य प्रदेश राजगढ़ के विष्णु और महेश (21) रामबाबू तंवर (25) और फैजान के दोस्त कासिम खान उर्फ पांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Went to Delhi with a friend to buy utensils for sister’s wedding, friend handed over to MP gang

New Delhi/Jaipur, @Dainikkhabraan. A case of kidnapping of a young man who went to buy utensils for his sister’s wedding has come to light in Galta Gate police station area of ​​Jaipur and demanding a ransom of 4 lakhs. Taking quick action, the police got the kidnapped youth free. Then three kidnappers were arrested from Khilchipur Rajgarh in Madhya Pradesh.

Nahargarh police station officer Mukesh Khardia said that on January 21, Mohammad Farid alias Pappu, a resident of Bas Badanpura area of ​​the police station, had lodged a case of kidnapping of his son Faizan. In the registered case, it was told that the kidnappers have demanded a ransom of 4 lakhs in return for releasing Faizan.

Mohammad Farid told that his son Faizan had gone to Delhi with his friend Qasim alias Paon on January 19 with Rs 1 lakh to buy utensils for his sister’s wedding. who has not yet reached home. On the night of 21 January at 9 pm, calls were received from four different mobile numbers to kidnap his son Faizan and demand a ransom of 4 lakhs. The caller had said that Jhalawar’s single money would be delivered.

After registering the case, the police formed the team. On the basis of call details and mobile location, all the accused were arrested from Khilchipur Rajgarh in Madhya Pradesh and freed Faizan from the clutches of the kidnappers.

In the preliminary interrogation of the police, it was revealed that Faizan and all the accused work in smack supply. Accused Qasim took Faizan with him and took him to Khilchipur Rajgarh in Madhya Pradesh. By giving Faizan in their possession along with other accused, the accused demanded a ransom of 4 lakhs from Faizan’s family members.

The accused took Faizan hostage and also snatched 1 lakh cash kept with Faizan. Police have arrested Vishnu and Mahesh (21) Rambabu Tanwar (25) and Faizan’s friend Kasim Khan alias Paon of Rajgarh, Madhya Pradesh. The accused are being questioned by the police.