शहर में शनिवार को इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित               

बीकानेर

शहर में इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित                                         

बीकानेर। बीछवाल जलाशय से जेलवेल व गोगागेट हेडवर्क्स से जुड़ी राइजिंग मैन पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के कारण 27 जुलाई (शनिवार) को जेलवेल व गोगागेट टंकी से जुड़े क्षेत्रो मे पेयजल आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के     अधिशाषी अभियंता कैलाश चंद माली ने यह जानकारी दी।