3 साल से लिव-इन में थे, 22 वर्षीय युवती ने सुसाइड किया: ससुराल वालों ने 5 लाख नहीं मिलने पर शादी से 1 महीने पहले तोड़ दी थी सगाई….

पुलिस कार्रवाई भीलवाड़ा राजस्थान राज्य

3 साल से लिव-इन में थे, युवती ने सुसाइड किया:ससुरालवालों ने 5 लाख नहीं मिलने पर शादी से 1 महीने पहले तोड़ दी थी सगाई

भीलवाड़ा, @dainikkhabraan। भीलवाड़ा में 22 साल की युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती की 3 साल पहले सगाई हुई थी। युवक-युवती में अफेयर था और दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। शादी के एक महीने पहले युवक के घरवालों ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने 5 लाख रुपए की मांग की थी। रुपए नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया।

युवती के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए उसने रिश्ता नहीं तोड़ने की मिन्नतें भी की। गुरुवार शाम को युवती ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी।

10 फरवरी को होनी थी शादी
मामला बीगोद के खटवाड़ा गांव का है। प्रियंका (22) भीलवाड़ा में रहकर पीटीआई की तैयारी कर रही थी। अशीष (24 ) भी भीलवाड़ा में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। दोनों में अफेयर था और लिव-इन में थे। 3 साल पहले घरवालों को पता चला तो सगाई करा दी। 10 फरवरी को समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होनी थी।

घरवालों का आरोप है कि शादी की तैयारियों के लिए प्रियंका के ससुराल वालों ने 5 जनवरी को उसे कपड़े खरीदने भीलवाड़ा बुलाया था। वहां से उसे ससुराल वाले अपने घर ले गए और शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि ससुरालवालों ने प्रियंका से दहेज और 5 लाख रुपए मांगे।

सुसाइड नोट: आपकी सारी बात मान लेंगे
युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसीलिए वे सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर रहे थे। प्रियंका के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। परिवार के लोगों ने बताया कि सुसाइड नोट में रिश्ता नहीं तोड़ने और ससुराल वालों की सभी मांगें धीरे-धीरे पूरा करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में युवती बार-बार शादी न तोड़ने की मिन्नतें कर रही है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

घरवालों का आरोप: शादी का झांसा दिया
प्रियंका के घरवालों ने बताया कि आशीष लंबे समय से प्रियंका को शादी का झांसा दे रहा था। दोनों भीलवाड़ा में पति-पत्नी की तरह रहते थे। रिश्ता टूटने के बाद से प्रियंका डिप्रेशन में चली गई। गुरुवार शाम को अपने कमरे में जहर खा लिया और जान दे दी।

देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों ने संभाला। प्रियंका अचेत पड़ी थी। उसे अस्पताल ले गए, जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को प्रियंका का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।

Was in live-in for 3 years, girl committed suicide: In-laws broke engagement 1 month before marriage for not getting 5 lakhs

Bhilwara. 22 year old girl committed suicide in Bhilwara. The girl got engaged 3 years ago. The young man and the girl had an affair and both lived like husband and wife. A month before the marriage, the family members of the young man broke the relationship. It is alleged that he had demanded Rs 5 lakh. The relationship broke down after not getting the money. A suicide note was also found with the girl. In this, while accusing the in-laws of demanding dowry, she also pleaded not to break the relationship. On Thursday evening, the girl committed suicide by consuming sulfas tablets.

The wedding was to take place on February 10
The case is of Khatwara village of Begod. Priyanka (22) was preparing for PTI by staying in Bhilwara. Ashish (24) also used to teach tuition to children in Bhilwara. Both had an affair and were in live-in. When the family came to know about it 3 years ago, they got engaged. The marriage was to be held on February 10 in the community’s mass marriage convention. The family members allege that Priyanka’s in-laws had called her to Bhilwara on January 5 to buy clothes for the wedding preparations. From there her in-laws took her to their house and refused to marry. It is alleged that the in-laws demanded dowry and Rs 5 lakh from Priyanka.

Suicide Note: Will accept everything you say
The financial condition of the girl’s family is weak, that’s why they were getting married in a mass marriage ceremony. A suicide note was also found near Priyanka’s body. Family members told that in the suicide note it has been written that not to break the relationship and to fulfill all the demands of the in-laws gradually. In the suicide note, the girl is repeatedly pleading not to break the marriage. The family members have given a report in this regard against the in-laws’ side in the police station.

Family’s allegation: On the pretext of marriage
Priyanka’s family members told that Ashish had been giving Priyanka the promise of marriage for a long time. Both lived as husband and wife in Bhilwara. After the breakup of the relationship, Priyanka went into depression. On Thursday evening, he ate poison in his room and died. When she did not come out of the room till late, the family members took care of her. Priyanka was unconscious. He was taken to the hospital, where Priyanka was declared brought dead. On Friday, Priyanka was cremated in the village itself.