बीकानेर में गोचर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ कलेक्ट्री पर उग्र प्रदर्शन, भाटी के ऑडियो संदेश के बाद जयपुर तक मची हलचल..

देश बीकानेर राजनीति राजस्थान राज्य

बीकानेर में गोचर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ कलेक्ट्री पर उग्र प्रदर्शन, भाटी के ऑडियो संदेश के बाद जयपुर तक मची हलचल..

बीकानेर, दैनिक खबरां । गोचर भूमि अधिग्रहण के आदेश के विरोध में लगातार गौप्रेमियों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर बड़ा धरना और प्रदर्शन किया गया, जिसमें शहर और ग्रामीण अंचल से सैकड़ों की संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया और गोचर भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, विभिन्न संगठनों व पार्टियों के नेता-पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंच से वक्ताओं ने गोचर और गायों के संरक्षण की जरूरत पर जोर देते हुए सरकार पर निशाना साधा। जैसे-जैसे भाषण आगे बढ़े, गौप्रेमी आक्रोशित हो गए और कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए बेरिकेड्स पर चढ़ गए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान गौप्रेमी लगातार सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।



इसी बीच, प्रदेश के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भी एक ऑडियो संदेश जारी कर कहा कि यदि सरकार ने गोचर अधिग्रहण का फैसला वापस नहीं लिया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और इस मुद्दे पर सरकार को हर हाल में घेरेंगे। भाटी के इस ऑडियो संदेश के बाद जिला प्रशासन लेकर सरकार तक हलचल मच गई है।