वाहन चोरी की वारदात का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद
Bikaner News दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू द्वारा वाहन चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। दिनांक 25 जनवरी 2026 को नगरासर निवासी दिनेश पुत्र माणकराम विश्नोई (उम्र 31 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल संख्या RJ-43-SA-5481 को रामनिवास एवं उसके छोटे भाई कमल चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हैडकांस्टेबल धर्मवीर के सुपुर्द किया गया।
मुकदमा दर्ज होने के पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अनुसंधानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामनिवास उर्फ रामा पुत्र पप्पूराम विश्नोई उम्र 22 वर्ष निवासी नगरासर तथा कमल किशोर पुत्र पप्पूराम विश्नोई उम्र 20 वर्ष निवासी नगरासर पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा अन्य चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल धर्मवीर (59), कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल हड़मानराम एवं कांस्टेबल रामेश्वरलाल शामिल रहे।

