दैनिक खबरां नेटवर्क। आबूरोड रेलवे पुलिस ने शनिवार को ट्रेनों में सोते हुए यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी गए मोबाइल फोन कीमत 20 हजार रुपये बरामद किए। शातिर बदमाश के कब्जे से अन्य 02 मोबाइल और एक आईफोन कीमत 1.50 लाख रुपये के बरामद हुए हैं।
18 दिन पहले सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई थी चोरी की वारदात
पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर 2023 को परिवादी 10 बैंक कॉलोनी केसरगंज आबूरोड निवासी मदनलाल मंडावत ने रेलवे पुलिस थाना में मौजूद होकर रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने परिजनों के साथ सूर्यनगरी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में जोधपुर से आबूरोड के लिए यात्रा कर रहा था।
यात्रा के दौरान उसकी पत्नि का पर्स जिसके अन्दर एक मोबाइल सेमसंग, कुछ नकद राशि आधार कार्ड घर की चाबी व अन्य सामान था। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सुथारों का वास, बाली, पुलिस थाना बाली, जिला पाली राजस्थान निवासी ईश्वर पुत्र जेठूदास वैष्णव को दस्तयाब कर चुराए गए मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया।
नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात
आरोपी नशा करने का आदी होने से नशे की लत को पूरा करने के लिए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म/ मुसाफिरखाना में सोते हुए यात्रियों एवं ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के सो जाने पर अनके मोबाइल/ पर्स चोरी करते थे।

