कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन बेकाबू,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,प्रदर्शनकारियों नें चलाए पत्थर,आयुष्मान हॉस्पिटल से जुड़ा है मामला,देखें वीडियो
दैनिक खबरां,बीकानेर। आयुष्मान हार्ट हॉस्पिटल के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को स्थिति अचानक बेकाबू हो गई। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता विफल रही, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
वार्ता टूटने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गौरतलब है कि आयुष्मान हार्ट हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद लापरवाही के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता रामनिवास कूकना के नेतृत्व में पिछले 28 दिनों से धरना चल रहा था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अस्पताल को बंद किया जाए और डॉ. बी.एल. स्वामी का लाइसेंस रद्द किया जाए।
आज कलेक्ट्रेट पर हुई वार्ता के असफल रहने के बाद आंदोलनकारियों ने आक्रोश जताते हुए सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग किया। देखें वीडियो

