कोडमदेसर नहर में डूबने से दो युवकों की मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बीकानेर विविध समाचार

कोडमदेसर नहर में डूबने से दो युवकों की मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी ने बताया कि कोडमदेसर नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ युवक कोडमदेसर दर्शन करने के बाद लौटते समय नहर में नहाने लगे थे। इसी दौरान तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद युवकों ने प्रयास कर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि रामपुरा बस्ती निवासी आनंद सिंह राठौड़ और खाजूवाला क्षेत्र के 14 बीडी निवासी मुकेश को बचाया नहीं जा सका।
दोनों मृतकों के शवों को गजनेर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

4 thoughts on “कोडमदेसर नहर में डूबने से दो युवकों की मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

  1. Pingback: hello world
  2. Pingback: bnf levothyroxine
  3. Pingback: mebeverine

Comments are closed.