त्रिलोक चंद गेधर उर्फ़ टीसी कुमावत बने श्री कुम्हार महासभा बीकानेर के निर्विरोध जिलाध्यक्ष
दैनिक खबरां,बीकानेर। श्री कुम्हार महासभा बीकानेर की एक बैठक मोती राम जालप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि आशुराम भूटिया रहे। बैठक में सर्वसम्मति से त्रिलोक चंद गेधर को महासभा का जिलाध्यक्ष चुना गया।
ज्ञात रहे कि श्री कुम्हार महासभा के वर्तमान अध्यक्ष राम लाल भोभरिया का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। यह चुनाव रामपुरा बस्ती स्थित प्रजापत धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें बीकानेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि, सरपंच और पंच उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी समाज के गणमान्य लोगों ने त्रिलोक चंद गेधर को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें मालाओं से लादकर, साफ़ शॉल और पुष्प वर्षा कर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, किशन लाल सँवाल, हज़ारीराम जी गेधर, पूर्व चेयरमैन एवं पंचायत समिति सदस्य गंगापुरा, जिला परिषद सदस्य पुरखाराम गेधर, सरपंच प्रतिनिधि सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख उपस्थित लोग: भंवरलाल नागा, गिरधारीराम मंगलाव, चम्पालाल माहर, सुनील गेधर, जेठाराम गेधर, सताराम लखेसर, बनवारी लाल, किशोर सवाल, किशन सवाल, फ़क़ीरचंद सोखल, ओमप्रकाश गेधर, कर्णाराम गुरिया, गणपत गेधर, आसुराम बोबरवाल, भगवानराम ओस्तवाल, अर्जुन बोबरवाल, श्रवण कुमार बोबरवाल, लक्ष्मीनारायण गेधर, बजरंग जाखड़ा, रोसन लाल ए ई एन, सुखचंद खुड़िया, महेश खटोड़, बजरंग कालोड़, सुरजा राम गेधर, शिव कुमार छापरवाल, मोहन लाल बोरावड़, डूंगरमल बोरावड़, कालूराम हलवाई, राहुल साड़ीवाल, सीताराम टाक, गंगा राम जी मंडवरा, भगवाना राम जलप, तारा चंद मंगर, सुनील भोभरिया, विजय गेधर, पूनम चंद भोभरिया, चोरू लाल टाक, राज कुमार कलोड़, नथमल गेधर आदि सभी उपस्थित लोगों ने नए जिलाध्यक्ष को लेकर समाज के विकास और एकता में सहयोग देने का भरोसा जताया।

