बीकानेर में आज फिर 57 लाख के साथ एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोबाइल में मिला हवाला का हिसाब, कई कारोबारी आएंगे रडार पर..
बीकानेर, दैनिक खबरा । बीकानेर में आज फिर हवाला की बड़ी राशि जब्त हुई है। शहर की बीछवाल थाना पुलिस ने इस कारवाई को अंजाम दिया है। आईपीएस रमेश के निर्देशन में हुई इस कारवाई में पुलिस टीम ने समता नगर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास से करीब 57 लाख रुपये नकदी सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये संदिग्ध युवक के मोबाइल में हवाला का बड़ा हिसाब भी मिला है। वंही इस कारवाई की सुचना आयकर विभाग को भी दी गई है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवीलाल पुत्र लक्ष्मीनारायण जाति ब्राह्मण, निवासी श्रीडूंगरगढ़ बताया है । फ़िलहाल पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। वंही युवक के मोबाइल में हवाला के मिले हिसाब और इससे जुड़े हवाला कारोबारियों की सूची पुलिस द्वारा बनाई जा रही है। ऐसे में हवाला कारोबार में लिप्त धुंरधर मुसीबत में पड़ सकते है, क्योंकि जिला पुलिस इनकी कुंडली बनाने में जुटी हुई है। गौरतलब है, बीते एक सप्ताह में यह बीकानेर पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। जंहा पहले सदर पुलिस और DST ने 9 लाख उसके बाद नयाशहर पुलिस व DST ने 60.50 लाख के साथ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था।

