बीकानेर में इस नामी होटल मालिक पर महिला से रेप का आरोप,इस तरह हुआ घटनाक्रम….
दैनिक खबरां,बीकानेर। जयपुर से काम के सिलसिले में बीकानेर आई एक महिला से बीछवाल इलाके के सागर होटल में कथित रूप से रेप का मामला सामने आया है। घटना 25 सितंबर की रात हुई, जबकि पुलिस को इसकी जानकारी महिला ने 26 सितंबर को दी। बीछवाल थाना अधिकारी (SHO) गोविंद सिंह चारण ने बताया कि 36 वर्षीय महिला, निकिता (नाम परिवर्तित), जयपुर में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट के रूप में काम करती हैं। वह 18 सितंबर को बीकानेर आई थीं और 23 सितंबर को सागर होटल में चेक-इन किया था।
महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि होटल मालिक अमित अग्रवाल से उनकी मुलाकात हुई। महिला ने होटल मालिक को अपने रियल इस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के काम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद होटल मालिक कथित तौर पर उनका पीछा करने लगा। महिला के अनुसार, वह मंदिर या बाहर कहीं जातीं तो भी होटल मालिक उनके पीछे-पीछे आता था और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखता था।
महिला ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को होटल की छत पर होटल मालिक ने उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर किया और उसके बाद उनके साथ जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाए। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

