बीकानेर के इस नामी डॉक्टर पर दिन दहाड़े हमला, चाकू लेकर घुसे दो व्यक्ति,बोले-जिंदा नहीं छोडेंगे..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर के इस नामी डॉक्टर पर दिन दहाड़े हमला, चाकू लेकर घुसे दो व्यक्ति,बोले-जिंदा नहीं छोडेंगे..

दैनिक खबरां,बीकानेर। पीबीएम में नर्सिंग कर्मी कों बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला अभी शांत हुआ ही नहीं कि अब एक डॉक्टर पर हमला होने की घटना सामने आई है। इस संबध में सदर थाने में  मामला दर्ज हुआ है। घटना रविवार दोपहर 2 बजे की है। सार्दुलगंज के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में डॉ.बीएल स्वामी के साथ यह वारदात हुई। इस घटना के बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। डॉ. बी.एल.स्वामी ने सदर पुलिस थाने में दो आरोपियों तुलसीराम शर्मा व नामालुम शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच महेंद्र सिंह ऊनि कों सोंपी है।

यह है पूरी वारदात
पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस कों दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास जब वह अपने केबिन में बैठकर मरीजों का चैकअप कर रहे थे, तभी दो व्यक्ति आए और बाहर खड़े गार्ड को धक्का देकर जबरदस्ती डॉक्टर के चेंबर में घुस गए और डॉक्टर को गाली देने लगे। इस दौरान उन्होंने टेबल पर रखा सामान फेंक दिया और मरीजों की रिपोर्ट और फाइलें चुरा लीं। फोन उठाकर अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जेब से चाकू निकाला और पीड़ित डॉक्टर स्वामी से कहा कि अब हम आपको जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इतना कहकर उन्होंने डॉक्टर का स्टेथोस्कोप उनके गले से निकालकर तोड़ दिया और मुक्का मारकर कहा कि हम अभी तुम्हें मार देंगे। इस बीच शोर सुनकर अस्पताल के अन्य कर्मचारी और मरीजों के साथ आए लोग दौड़कर आए और आरोपियों से चाकू छीनकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। डॉक्टर के अनुसार अगर पल भर की देरी होती तो वह डॉक्टर को चाकू मार देता। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। वंही इस घटना कों लेकर बीकानेर के डॉक्टर्स में आक्रोश है।