दुग्ध डेयरी केंद्र में लगा सोलर सिस्टम ही उड़ा ले गए चोर

बीकानेर

दुग्ध डेयरी केंद्र में लगा सोलर सिस्टम ही उड़ा ले गए चोर

दैनिक खबरां, बीकानेर। जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने कों मिल रहा है। जंहा डेयरी केंद्र में लगा सोलर सिस्टम ही चोर उड़ा ले गए। घटना महाजन थाना की 16 अगस्त की है। इस संबंध में 23 अगस्त कों प्रार्थी घनश्याम पुत्र मुखराम शर्मा निवासी लुनकरनसर ने पुलिस कों रिपोर्ट पेश की है। प्रार्थी ने बताया कि गाँव शेरपुरा में मदर दुग्ध डेयरी केंद्र वह 2017 से चला रहा है। दुग्ध केंद्र के उपर उसने सोलर सिस्टम लगा रखा है। 16 अगस्त की रात्रि कों कोई अज्ञात चोर पूरा सोलर सिस्टम व प्लेट चुरा ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एचसी सुरजाराम को सोंपी है।