सोमवार को इन क्षेत्रों में रहेगी एक घंटे की बिजली कटौती
दैनिक खबरां,बीकानेर। जीएसएस/फीडर के रखरखाव कार्य, पेड़ों की छंटाई आदि आवश्यक कार्यों के चलते सोमवार, 3 नवम्बर 2025 को बीकानेर शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। BKESL के सहायक अभियंता के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सैटेलाइट के पास, हनुमान जी घोड़ा-पाटिया, सैटेलाइट अस्पताल के पीछे, चौखुटी फ्लाईओवर सफिल के पास, पवन की चक्की, पारीक चौक, अंबेडकर चौक, नमक की चक्की के पास सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

