तापमान में आया उछाल, जानें 15-16-17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

जयपुर राजस्थान राज्य

तापमान में आया उछाल, जानें 15-16-17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान का मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड धीरे-धीरे प्रदेश से अलविदा हो रही है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि आने वाले तीन दिन अब मौसम बदला-बदला दिखेगा। IMD का नया अलर्ट है कि 15-16-17 मार्च तक मौसम शुष्क रहने के आसार है। आने वाले दिनों में पारे में और उछाल आने से गर्मी का असर बढ़ेगा। बीते 24 घंटे पहले प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक दिन का तापमान फलौदी में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का पारा 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक रात का पारा फलौदी में 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 20 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राज्य में सर्दी का असर हो रहा खत्म

राजस्थान में बुधवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर जयपुर में भी देखने को मिला। जयपुुर में बुधवार सुबह उत्तर-पूर्वी हवा चली और वातावरण में नमी बढ़ गई। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए और शाम को हल्की आंधी चली। प्रदेश में कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इधर, राज्य में सर्दी का असर खत्म हो रहा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार 15 मार्च को जयपुर के आकाश पर बादल छाए रहेंगे। यही हाल 16-17 मार्च को भी रहेगा। पर बारिश होने संभावना बहुत कम है। लोकल स्तर पर अगर कोई बदलाव हुआ तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी अब गर्मी की शुरुआत हो गई है।