युवक का अपहरण कर जबरन पेशाब पिलाया,डंडे व रस्सियों से पीटकर किया अधमरा, दो आरोपी गिरफ्त में,6 अन्य फरार…..

चुरू देश पुलिस कार्रवाई बीकानेर राजस्थान राज्य

युवक का अपहरण कर जबरन पेशाब पिलाया,डंडे व रस्सियों से पीटकर किया अधमरा, दो आरोपी गिरफ्त में,6 अन्य फरार..

चुरू, @dainikkhabraan। राजस्थान के चुरू से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर 26 जनवरी की रात एक दलित युवक का अपहरण किया गया। पहले उसे जमकर पीटा फिर जबरन उसे शराब और पेशाब पिलाया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे रस्सी से बांधकर लाठी, डंडों से पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि 26 जनवरी की रात करीब 11 बजे वो अपने घर पर था। गांव का ही रहने वाला उमेश नाम का शख्स उसके पास आया और उसे आवाज लगाकर गेट के पास बुलाकर साथ चलने के लिए कहा। पीड़ित राकेश ने जाने से इंकार कर दिया।

इस पर उसके साथ आए अन्य सात आरोपियों ने उसे जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और खेतों की तरफ ले गए. खेत में ले जाकर आरोपियों ने पहले पीड़ित को जबरन शराब पिलाई. शराब की बोतल खाली होने पर राकेश, राजेश, उमेश, ताराचंद, अक्षय, दिनेश, बिदाड़ी चंद और बीरबल ने उसमें पेशाब किया और पीड़ित मेघवाल को जबर्दस्ती पिलाया, आरोपी यही नहीं रुके। उन्होंने पीड़ित की जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी व रस्सी से बेरहमी से पिटाई की।

युवक के बेहोश होने पर उसे मरा समझ कर आरोपी उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल होली के मौके पर उसके एक खास वाद्ययंत्र बजाने को लेकर उमेश व अन्य आरोपी उससे नाराज हैं।

आरोपियों ने युवक को जातिसूचक गालियां देते हुए करीब आधे घंटे तक डंडे और रस्सी से पीटा। युवक को मारते-मारते अधमरा कर दिया। दलित युवक के बेहोश होने पर उसे मरा समझकर आरोपी वहीं छोड़ गए। 25 वर्षीय पीड़ित राकेश ने दर्ज शिकायत में जाट समुदाय के 8 युवकों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 6 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने 143, 323, 365 (अपहरण) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धाराओं के साथ साथ आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है इस मामले को गंभीता से लिया जा रहा है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जारी।

The youth was kidnapped and forced to drink urine, was beaten to death with sticks and ropes, two accused were arrested, 6 others absconded ..

Churu: A shocking incident has come to light from Churu of Rajasthan. Where a Dalit youth was kidnapped on the night of 26 January. First he was beaten fiercely and then he was forcibly made to drink alcohol and urine. The victim told the police that she was tied with a rope, beaten with sticks, and hurled casteist abuses. In this case, the police have registered an FIR against eight people and arrested two. Other accused are said to be absconding who are being searched.

The victim youth has told the police in his complaint that he was at his house at around 11 pm on 26 January. A person named Umesh, a resident of the village, came to him and called him near the gate and asked him to walk with him. Victim Rakesh refused to go.

On this the other seven accused who came with him forcibly made him sit in the car and took him towards the fields. Taking him to the field, the accused first forcibly made the victim drink alcohol. When the liquor bottle was empty, Rakesh, Rajesh, Umesh, Tarachand, Akshay, Dinesh, Bidadi Chand and Birbal urinated in it and made the victim Meghwal drink forcibly, the accused did not stop there. They beat up the victim mercilessly with sticks and ropes while abusing casteist.

When the young man fainted, mistaking him as dead, the accused left him there and fled. The victim told that Umesh and other accused are angry with him for playing a special instrument on the occasion of Holi last year.

The accused beat the youth with sticks and ropes for about half an hour while abusing casteist. The young man was beaten to death. When the Dalit youth fainted, the accused left him thinking he was dead. 25-year-old victim Rakesh has lodged a complaint against 8 youths of the Jat community alleging kidnapping, assault and casteist abuses.

Acting on this, the police arrested two youths. Along with this, 6 accused are said to be absconding. In search of whom the police are raiding from place to place. In this case, the police have registered a case under sections 143, 323, 365 (kidnapping) and SC/ST (Prevention of Atrocities) Act 1989 as well as section 382 of IPC. Police say that this matter is being taken seriously, strict action is being taken against the culprits.