पत्नी ने आटा लाने को बोला,पति हुआ गुस्से से आगबबूला,पीठ में घोंप दी बियर की बोतल..
दैनिक खबरां नेटवर्क। धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पिटाई की। आरोपी पति ने बीयर की बोतल तोड़कर उसकी पीठ में घोंप दी। जिसके बाद आरोपी पति फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घायल महिला का नाम भारती (32) है, जो जागरी परौआ गांव निवासी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति मुनेश जाट आवारा किस्म का व्यक्ति है। आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है। उसने बताया कि मंगलवार शाम को घर में आटा खत्म हो जाने पर उसने अपने पति से आटा लाने के लिए कहा। इस बात से उसका पति गुस्सा हो गया और मारपीट शुरू कर दी।
उसने विरोध किया तो पति ने हाथ में पकड़ी बीयर की बोतल को तोड़कर उसकी पीठ में घोंप दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। महिला ने अपने पति के खिलाफ पर्चा बयान दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

