6 माह से फरार तस्कर पुलिस को दे रहा था चकमा,आख़िरकार घर से धरा गया
दैनिक खबरां,बीकानेर। एनडीपीएस एक्ट मे छः माह से फरार मादक पदार्थ सप्लायर को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर सुनिल मांझु पुत्र ओमप्रकाश जाति विश्नोई निवासी मांझुओ का बास हिम्मटसर जो कि चितौडगढ के चंदेरिया पुलिस थाना में 02 किलो 800 ग्राम अफीम के प्रकरण में था। इस मामले में आरोपी पिछले 6 माह में फरार चल रहा था। शुक्रवार को आरोपी तस्कर के हिम्मटसर में होने की सुचना मिली। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर चितौडगढ के चंदेरिया पुलिस थाना में अग्रिम कार्रवाई के लिए सुचना दी है।

