REET में नकल करने वालों के रिजल्ट होंगे रद्द: SOG शिक्षा संकुल को-आर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को लेकर पहुंची हेडक्वार्टर, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी संभव…..

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

REET में नकल करने वालों के रिजल्ट होंगे रद्द:SOG शिक्षा संकुल को-आर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को लेकर पहुंची हेडक्वार्टर, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी संभव

जयपुर, @dainikkhabraan। REET पेपर लीक मामले में जांच की आंच मंत्री से लेकर बोर्ड अध्यक्ष, सचिव व कोऑर्डिनेटर तक पहुंच चुकी है। सरकार ने आरबीएसई बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली को हटा दिया है। वहीं एसओजी शिक्षा संकुल में कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को पूछताछ के लिए लाई है। प्रकरण में शामिल अभ्यर्थियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। ऐसे अभ्यर्थियों का रिजल्ट रद्द कर अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

जारौली को बर्खास्त और सचिव को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एसओजी प्रदीप पाराशर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर सकती है।

एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि प्रदीप पाराशर को पूछताछ के लिए एसओजी हेड क्वार्टर लेकर आए हैं। शिक्षा संकुल से प्रदीप पाराशर ने ही पेपर रामकृपाल मीणा और उदाराम को दिया था।

प्रदीप पाराशर को रीट की परीक्षा में कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। रामकृपाल मीणा स्कूल संचालक था। बताया जा रहा है कि रामकृपाल को भी सह कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। यहां से पेपर भजनलाल, पृथ्वीलाल मीणा सहित नकल गिरोह तक पहुंचाया गया था।

आरटेट परीक्षा में भी कोऑर्डिनेटर था पाराशर
प्रदीप पाराशर को 2011 और 2012 में कांग्रेस सरकार में भी आरटेट परीक्षा में कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। तब बोर्ड चेयरमैन मंत्री सुभाष गर्ग थे। प्रदीप पाराशर मंत्री सुभाष गर्ग और बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली का करीबी दोस्त है। ऐसे में प्रदीप पाराशर को शिक्षा संकुल में कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। उसके साथ ही चार कोऑर्डिनेटर भी थे। प्रदीप पाराशर से पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

नकल में शामिल कैंडिडेट की मुश्किलें
एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने नकल के सहारे रीट पास की है, उनकी बोर्ड से डिटेल लेकर रिजल्ट रद्द करवाया जाएगा। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित करवाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसओजी ऐसे 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। रीट परीक्षा लेवल 2 की एसओजी जांच कर रही है। लेवल 1 की परीक्षा के संबंध में उनके पास कोई मामला दर्ज नहीं है और कोई जांच भी नहीं की जा रही है।

The results of those copying in REET will be cancelled: SOG Education Sankul Co-ordinator Pradeep Parashar reached the headquarters, arrest possible after questioning

Jaipur. The investigation in the REET paper leak case has reached from the minister to the board president, secretary and coordinator. The government has removed RBSE board chairman DP Jarauli. At the same time, the coordinator Pradeep Parashar has been brought in SOG Education Sankul for questioning. Difficulties may also increase for the candidates involved in the case. The result of such candidates is liable to be canceled and disqualified. Jarauli has been sacked and the secretary has been suspended. It is being told that SOG may arrest Pradeep Parashar after interrogation.

SOG ADG Ashok Rathod said that Pradeep has brought Parashar to the SOG head quarter for questioning. Pradeep Parashar from the education complex had given the paper to Ramkripal Meena and Udram. Pradeep Parashar was made the coordinator of the REET exam. Ramkripal Meena was the director of the school. It is being told that Ramkripal was also made co-ordinator. From here the paper was sent to the copying gang including Bhajanlal, Prithvilal Meena.

Parashar was also the coordinator in the RTET exam
Pradeep Parashar was made the coordinator of the RTET examination in the Congress government in 2011 and 2012 as well. Then the board chairman was Minister Subhash Garg. Pradeep Parashar is a close friend of Minister Subhash Garg and Board President DP Jarauli. In such a situation, Pradeep Parashar was made the coordinator in the education complex. Along with him were also four coordinators. After interrogation of Pradeep Parashar, he may also be arrested.

Difficulties of the candidate involved in copying
ADG Ashok Rathod told that the candidates who have passed the reet with the help of copying, their results will be canceled after taking details from the board. All such candidates will be disqualified and legal action will be taken. SOG has arrested 13 such people. SOG checking of REET Exam Level 2. There is no case registered with them and no investigation is being done regarding Level 1 exam.