बीकानेर की जनता को जल्द मिलेगा एक बड़ा पिकनिक स्पॉट,इस जगह बनेगा पिकनिक स्पॉट..

बीकानेर

बीकानेर की जनता को जल्द मिलेगा एक बड़ा पिकनिक स्पॉट,इस जगह बनेगा पिकनिक स्पॉट..

बीकानेर@दैनिक खबरां। बीकानेर की जनता को जल्दी ही बड़ा पिकनिक स्पॉट मिलने वाला है जहां पहुंचने वालों की सभी जरूरतें पूरी होंगी । इसके लिए पब्लिक पार्क में बने लिलीपौंड चुना गया है । यूआईटी इसे चमन बनाने की शर्त पर निजी फर्म से एमओयू कर उसे किराये पर देगी । करीब 28 लाख जनसंख्या वाले बीकानेर जिले में ऐसा एक भी पिकनिक स्पॉट नहीं है । जहां लोग शाम को या वीकेंड में परिवार के साथ जाकर सुकून महसूस कर सकें ।

लेकिन , अब जल्दी ही यह कमी पूरी हो जाएगी । प्रशासन ने पब्लिक पार्क के बीचोबीच लिलीपौंड को बड़ा पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी कर रहा है । इसके लिए लिलीपौंड निजी फर्म को किराए पर दिया जाएगा । यह फर्म लिलीपौंड का सौंदर्यीकरण कर पिकनिक स्पॉट की सारी सुविधाएं मुहैया कराएगी । यूआईटी ने पिछले दिनों इसके लिए ईओआई ( एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट ) जारी की थी । तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया था । सबसे ज्यादा 75,000 रुपए महीना किराया देने पर एक कंपनी से बात तय हो गई । जल्दी ही यूआईटी और इस फर्म में एमओयू होगा

इसके मुताबिक तैयार किए गए प्लान से लिलीपौंड का नक्शा ही बदल जाएगा । ये सब होगा लिलीपौंड में म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन शो , स्ट्रीट फूड कियोस्क : लाइटिंग कवरिंग पाथवेज , पोंड एंड ट्रीज : गैजेबो सिटींग : बोटिंग , जोरबिंग बॉल : रेस्टोरेंट , किचन , कैफेटेरिया , डांसिंग बुल स्विंग , स्पीकर्स : सिटिंग बेंचेंज सीसीटीवी से निगरानी : पब्लिक पार्क में लिलीपौंड के पिकनिक स्पॉट बनने पर वहां सुरक्षा के लिए चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ।

आने – जाने वालों पर नजर रखी जाएगी और प्रत्येक गतिविधि कैमरे में कैद होगी । इसके अलावा सर्किट हाउस की तरफ जाने वाली रोड से रथखाना गेट तक लिलीपौंड के पिछले हिस्से में बने रास्ते पर एडवरटाइजिंग साइट्स बनाई जाएगी जनता को लिलीपौंड में टिकट लेने पर प्रवेश मिलेगा । इसके लिए काउंटर लगाए जाएंगे ।