11 साल के बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, मासूम को बचाया

उतर प्रदेश

11 साल के बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, मासूम को बचाया

दैनिक खबरां नेटवर्क। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के लुकसर गांव निवासी किराना व्यापारी के 11 वर्षीय पुत्र अर्थ का रविवार को पड़ोस में ही किराए पर रहे आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।

आरोपियों ने फोन कर 30 लाख रुपये की परिजनों से फिरौती मांगी। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है और अर्थ को सकुशल बरामद किया गया है । घटना में कुल 4 आरोपी शामिल बताए गए हैं।