नयाशहर थाना क्षेत्र में विवाहिता झूली फांसी के फंदे पर, छः माह पहले ही हुई थी शादी..
बीकानेर। आजकल की भागमभाग भरी जिंदगी में मानसिक तनाव को लेकर युवा वर्ग मौत को गले लगा रहे है। बीते काफी समय से बीकानेर में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे है। बुधवार को शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक 20 वर्षीय विवाहिता के आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। जंहा विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी मिली है कि विश्वकर्मा गेट के अंदर माया पत्नी अनिल सुथार ने अपने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतराया और खिदमदगार खदिम सोसायटी को इतला दी। सोसायटी के सदस्यों ने शव को एम्बूलेंस के जरिये पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि छ: माह पहले ही शादी हुई थी। माया आज ही अपने पीहर तिलकनगर से ससुराल आई थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

