किसान केसरी रामेश्वर डूडी का अंतिम संस्कार अब नोखा रोड़ पर इस जगह होगा

बीकानेर राजनीति राजस्थान

दैनिक खबरां, बीकानेर। किसान नेता और पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का अंतिम संस्कार अब उदयरामसर बाईपास के पास नोखा रोड, ड्यूनेक मोटर के पास दोपहर एक बजे किया जाएगा। पहले यह अंतिम संस्कार डूडी बगैची में निर्धारित था, लेकिन अब स्थान बदल दिया गया है।

वंही डूडी के वैध मघारम कॉलोनी स्थित आवास पर उनके रिश्तेदारों, समर्थकों और राजनेताओं के आने का तांता लगा हुआ है। प्रदेशभर के नेता और जनता उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।