बीकानेर के मुखिया जी आये कोरोना की चपेट में! बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट हुए दुगुने कोरोना मरीज,आंकड़ा पहुंचा 53 के पार,पढ़े खबर…

बीकानेर

बीकानेर के मुखिया जी आये कोरोना की चपेट में! बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट हुए दुगुने कोरोना मरीज,आंकड़ा पहुंचा 53 के पार,पढ़े खबर…

बीकानेर,दैनिक खबरां। देश प्रदेश सहित बीकानेर में कोरोना ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ ली है जंहा आज फिर एक साथ 9 कोरोना के मरीज सामने आये है। वंही आज की इस रिपोर्ट में बीकानेर जिला कलेक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है | मुख्य चिकित्सा एंव जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन 9 मरीजो में से दो पीबीएम अस्पताल में भर्ती है जिसमे से एक खाजूवाला का है जो अस्थि विभाग में और दूसरा युरोलोजी में भर्ती है।

वंही एक मरीज भटिंडा का है जो देशनोक दर्शन के लिए आया था जिसने रेलवे स्टेशन पर कोविड का सेम्पल दिया था। हालांकि वो मरीज भटिंडा जा चूका है। सीएमएचओ ने बताया शेष सभी मरीज अपने घरो पर आइसोलेट है | इसके साथ ही बीकानेर में एक्टिव कोरोना केसों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है। वंही इस वर्ष अब तक कुल 53 मरीज कोरोना के रिपोर्ट हुए है।

सीएमएचओ ने आमजन से अपील की है कि घबराए नही स्थिति काबू में है, लेकिन अब समय आ गया है कि आमजन अपने स्वास्थ्य के प्रति एक बार फिर से जागरूक हो और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाकर जाए और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे।