गाँव सें लेकर शहर तक चल रहा मिलावट का खेल, हेल्थ विभाग की छापेमारी ने खोली पोल, नकली दूध जब्त, ढाबों रेस्टोरेंट में हुई कार्रवाई सें मचा ह्ड़कंप..
बीकानेर,दैनिक खबरां । जिले का स्वास्थ्य विभाग बीती रात सें फूल एक्टिव नजर आ रहा है। जंहा कुछ घंटो में ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। जंहा बीती रात को गाँव सें लेकर शहर के ढाबा रेस्टोरेंटस में स्वास्थ्य विभाग के दल ने छापेमारी कर नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ व एक्सपायरी डेट के फूड प्रोडक्ट को नष्ट करवाया है। CMHO डॉ मो अबरार ने बताया शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार ढाबा-रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को बीकानेर शहरी क्षेत्र मे ढाबा व रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, श्रवण वर्मा व राकेश गोदारा के दल ने दीनदयाल सर्किल, जेएनवी कॉलोनी व सादुल गंज क्षेत्र के रेस्टोरेंट-बार व ढाबा में पहुंचकर वहां लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की जांच की। जिनके पास लाइसेंस नहीं था उन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए पाबंद किया। कहीं स्टोर में मिले एक्सपायरी सामान को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। रेस्टोरेंट्स से पैकिंग मैटेरियल के सैंपल लेकर उनकी जांच की गई तथा फूड ग्रेड पैकिंग मैटेरियल को ही खाने के लिए पैकिंग में यूज करने हेतु पाबंद किया गया।
1600 लीटर दूध करवाया नष्ट, पाउडर के 65 कट्टे सीज
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बीती रात बम्बलू गांव में एक घर में चल रही डेयरी पर खाद्य सुरक्षा दल ने कार्यवाही की। यहां व्हे पाउडर को पानी मिले दूध में मिलाकर उसे गाढ़ा कर सप्लाई के लिए तैयार किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि विभाग के दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, राकेश गोदारा व श्रवण कुमार वर्मा ने सोमवार रात 9:30 बजे बम्बलू गांव के एक घर में चल रही डेयरी पर छापा मारा। बताने को डेयरी मालिक के पास एक पिकअप गाड़ी है जिसमें वह गांव से अलग-अलग बाडों से दूध इकट्ठा कर विभिन्न डेयरियों को आपूर्ति करता है। लेकिन इस बीच पानी मिले दूध में व्हे परमिएट पाउडर मिलाकर उसे गाढ़ा किया जाता था और ऊंचे दाम में विभिन्न डेयरियों को सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर ही 40 केन में 1600 लीटर दूध पाया गया जिसे तुरंत नष्ट करवाया गया। 25-25 किलो के व्हे पाउडर के 65 कट्टों को सीज कर दिया गया। दोनों के नमूने एकत्र कर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। देर रात 2:00 बजे तक कार्यवाही जारी रही। डॉ अबरार ने बताया कि व्हे पाउडर हो, पानी हो या कोई अन्य पदार्थ, दूध में किसी भी प्रकार का अन्य पदार्थ मिलाना मिलावट की श्रेणी में आता है और खाद्य सुरक्षा मानकों अनुसार विधिवत कार्यवाही की जाती है।

