बीकानेर में लालची मिलावटखोरों की करतूत बेनकाब,जो मिठाई जानवर भी न खा सकें,वही इंसानों को खिलाने की थी तैयारी, देखें वीडियो

चिकित्सा बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन

बीकानेर में लालची मिलावटखोरों की करतूत बेनकाब, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में निकला गंदगी और मिलावट का खेल! जो मिठाई और मावा जानवर भी नहीं खा सकते, वो इंसानों को खिलाने की थी तैयारी!
शर्म करो मिलावटखोरों… आखिर कुछ तो इंसानियत का भी ख्याल रखो!
बीकानेर,दैनिक खबरां । दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर भी कुछ लालची मिलावटखोरों की इंसानियत मर चुकी है। त्योहार के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों की करतूत बीकानेर में बेनकाब हुई है। स्वास्थ्य विभाग की सख्त छापेमारी में खुलासा हुआ कि बाजार में बिकने वाली मिठाई और मावा की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि जिसे जानवर भी न खा सकें,वही चीज़ इंसानों को खिलाने की तैयारी थी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देशानुसार चल रहे “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ तहसील में बड़ी कार्रवाई की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, बीपीएम राकेश थलोड, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानु प्रताप सिंह की टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान मैसर्स पुरसुमल, मैसर्स छप्पन भोग, मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी और मैसर्स मोदी डेयरी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए गए।



•मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी पर 375 किलो रिफाइंड मूंगफली तेल (गुलाब ब्रांड) सीज किया गया।

•मैसर्स पुरसुमल पर 210 किलो दूषित मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई।

•मैसर्स छप्पन भोग को नमूनीकरण के साथ साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए।


अधिकारियों ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी दुकानदार या कारोबारी मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।