बीकानेर में चार चोरों की गैंग की करतूत; किराने की दुकान का शटर तोड़ लाखों की नकदी ले उड़े,देखें सीसीटीवी फुटेज..

बीकानेर

बीकानेर,दैनिक खबरां । शहर में चोरों की गैंग ने आंतक मचा रखा है जंहा प्रतिदिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है । लगातार हो रही चोरियों से आमजन में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है । हाल ही में बने मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में आधी रात को शातिर चोरो ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर तोड़ कर लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । अन्त्योदय नगर निवासी दुकान मालिक जुगल किशोर राठी ने इस सम्बन्ध में मुक्ताप्रसाद थाना में अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

राठी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गजनेर रोड़ तिरुपति अपार्टमेंट के समीप उसकी किराने की दुकान है। 14 जून की रात को 9 बजे वह दुकान बंद करके गया,सुबह जब दुकान लौटा तो चोरी होने का पता चला । दुकान में लगे सीसीटीवी कैमेरो में चोरो की करतूत कैद हो गई । सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे द्रश्य के अनुसार चार चोरो ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया । चोरो ने पहले दुकान का शटर तोडा फिर लेटकर दुकान के अंदर दो चोर दाखिल हुए और दो चोर बाहर खड़े रहे ।

दुकान मालिक राठी ने बताया गल्ले से चोरो ने करीब तीन लाख रुपए अपनी जेबों में भर लिए और फरार हो गये । परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ भादसं के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच मुख्य आरक्षी हीरा सिंह को सोंपी है । गौरतलब है,प्रतिदिन शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरियां हो रही है । पीबीएम से लगातार दुपहिया वाहन चोरी हो रहे है लेकिन पुलिस के हाथ चोरों के गिरोह के गिरेबान तक नही पहुँच रहे है, वंही ग्रामीण इलाकों में हालात इससे भी खराब है । अब देखना ये होगा कि बीकानेर पुलिस कब इन चोरियों पर अंकुश लगा पाती है ।