बीकानेर/ लालगढ़ रेलवे स्टेशन में घुसे आंतकवादी, GRPF व बीकानेर पुलिस ने संभाला मोर्चा..
बीकानेर@दैनिक खबरां। समय रात्रि 8:00 बजे अचानक लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर फोन की घंटी बजी और आरपीएफ कंट्रोल से आईआरटी को मैसेज यह मिला कि दो आतंकियों ने रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम से प्रवेश कर यात्री को बंधक बना लिया है । जैसे ही मैसेज मिला इसके साथ ही ERT कमांडर पुष्पेंद्र ने आरपीएफ को मैसेज किया और रात 8:20 पर स्नाइपर स्टेशन पर पहुंचे ।
5 मिनट में आरपीएफ जीआरपीएफ ईआरटी की टीम ने स्टेशन पर पोजीशन ली सूचना मिलते ही एसपी योगेश यादव सिटी सीओ दीपचंद आरपीएफ के मंडलायुक्त स्टेशन पर पहुंच गए । टीम ने आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने सामने से फायरिंग की जवाब में कार्रवाई में ईआरटी जीआरपीएफ पुलिस ने भी फायरिंग कर दी ।
करीब आधा घंटे गोलीबारी चली और एक आंतकी मारा गया और दूसरा घायल हो गया। रात 9:00 बजे ऑपरेशन खत्म हुआ यात्रियों को आतंकियों से मुक्त कराने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और इस दौरान फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस और QRT व एफएसएल की टीम में भी मौके पर मौजूद थी।
यह सारा घटनाक्रम मॉक ड्रिल था मतलब नकली अभ्यास । यह अभ्यास जो कि निकट भविष्य के अनुरूप आने वाले खतरों के अनुसार तय किया गया होता है भविष्य में आप घट सकने वाली विपरीत एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए किसी ग्रुप या समूह द्वारा किए गए सामूहिक अभ्यास कार्य को माक ड्रिल कहा जाता है।

