नहीं रहीं स्वरकोकिला, 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा…..

देश नई दिल्ली मनोरंजन

नहीं रहीं स्वरकोकिला, 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा…..

नई दिल्ली, @Dainikkhabraan। लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन  हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले 28 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।

इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में रखा गया। हाल में उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन आज सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।

लता मंगेशकर को कोरोना से संक्रमित और निमोनिया होने पर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता मंगेशकर के डॉक्टर ने थोड़ी देर पहले दिया था हेल्थ अपडेट
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी  ने सिंगर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट देते हुए उनकी सेहत के बारे में जानकारी बताया था।

उन्होंने बताया कि लता दी की तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है। हमारी टीम की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है और वह अभी भी ICU में वेंटिलेटर पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले शनिवार शाम को उन्होंने बताया था कि उन्हें अग्रेसिव थैरेपी दी जा रही है।

13 साल की उम्र से लता दी ने की करियर की शुरुआत
भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायकों में से एक के रूप में, लता मंगेशकर ने साल 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।

अपने सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने ‘अजीब दास्तान है ये’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘नीला आसमां सो गया’ और ‘तेरे लिए’ जैसे कई यादगार ट्रैक्स को अपनी आवाज दी है।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के हेल्थ पर नजरें बनाए हुए थे और उनके ट्रीटमेंट करने में लगातार जुटे हुए थे।

हालात से मजबूर होकर शुरू किया था गाना
लता जी अपने परिवार में सबसे बड़ी थी, ऐसे में जब 1942 में उनके पिता का निधन हो गया तो बड़ी संतान होने के नाते सारे परिवार का भार लता जी के कंधों पर आ गया। लता मंगेशकर के पिता के दोस्त मास्टर विनायक ने फिल्म बड़ी मां में किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद लता मंगेशकर मुंबई आ गईं और यहीं पर उन्होंने उस्ताद अमान अली खान से हिंदुस्तानी संगीत सीखा। इसके बाद लता जी ने अपने करियर में कई लिजेंड्री म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम किया।

Swarkokila is no more, said goodbye to the world at the age of 92.

New Delhi, @Dainikkhabraan. Lata Mangeshkar passed away at the age of 92. He breathed his last at Breach Candy Hospital in Mumbai. He has been admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai for the last 28 days.

During this, he was kept in the general ward and ICU several times. Recently he was shifted from ICU, but from this morning his health started deteriorating and he was put on life support system.

Lata Mangeshkar was admitted to the hospital on 8 January after being infected with Corona and having pneumonia.

Lata Mangeshkar’s doctor gave health update a while back
Dr Pratat Samdani, who is treating Lata Mangeshkar, gave information about the singer’s health while giving the latest health update.

He told that there is no improvement in Lata Di’s health at present. All efforts are being made by our team and he is still under the supervision of doctors on ventilator in ICU. Earlier on Saturday evening, he had told that he was being given aggressive therapy.

Lata di started her career at the age of 13
As one of the great playback singers of Indian cinema, Lata Mangeshkar started her career in the year 1942 at the age of 13 and has sung over 30,000 songs in various Indian languages.

In his career spanning over seven decades, he has lent his voice to many memorable tracks like ‘Ajeeb Dastaan ​​Hai Yeh’, ‘Pyaar Kiya To Darna Kya’, ‘Neela Asmaan So Gaya’ and ‘Tere Liye’.

Pratit Samdhani and his team, who were treating Lata Mangeshkar, were constantly keeping an eye on Swara Kokila’s health and were constantly engaged in her treatment.

Because of the circumstances, the song was started
Lata ji was the eldest in her family, so when her father passed away in 1942, being the eldest child, the burden of the whole family fell on Lata ji’s shoulders. Lata Mangeshkar’s father’s friend Master Vinayak offered her a role in the film Badi Maa, after which Lata Mangeshkar moved to Mumbai and learned Hindustani music from Ustad Aman Ali Khan. After this, Lata ji worked with many legend music directors in her career.