छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र क्रांति पदयात्रा पहुंची बीकानेर

बीकानेर

छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र क्रांति पदयात्रा पहुंची बीकानेर

बीकानेर। मंगलवार कों 14वें दिन जब छात्र क्रांति पदयात्रा बीकानेर पहुंची तो सबसे पहले हल्दी राम प्याऊ , फिर आगे डूंगर कॉलेज, विधि  कॉलेज, महारानी कॉलेज और महाराजा गंगासिह विश्वविद्यालय में स्वागत सम्मान हुआ और उसके बाद छात्र नेता शुभम रेवाड़ और जाबेर खान ने मौजूदा समस्त युवा शक्ती को छात्रसंघ चुनाव की अहमियत बताते हुए एमजीएसयू विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए ज्ञापन भी दिया । उसके बाद जाट धर्म शाला में नोखा से विधायक श्रीमति सुशील की डूडी ने भी शुभम रेवाड़ सहित समस्त पैदल चल रहे साथियों से आत्मीय मुलाकात की ओर आगे की पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में पंचायत सीमित और जाट छात्रावास में भी युवा साथियों का इस पदयात्रा के प्रति सकारात्मक जोश दिखा । सम्मान समारोह में बीकानेर से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर लाल जी कूकना, महारानी कॉलेज से अध्यक्ष निरमा मेघवाल , विवेक माचरा, लोकेश गोदारा , तोलाराम सियाग और डूंगर कॉलेज से अजय सिंह , राजेंद्र सिंह,गिरधारी कूकना, रेवंत राम,सुनील नायक और  महाराजा गंगासिह यूनिवर्सिटी  से छात्र नेता करण चौधरी ,रामनिवास चौधरी,भवानी सिंह तंवर,सुनील बिश्नोई,पूर्व अध्यक्ष श्रवण जाखड़ अभिमन्यु जाखड़,गौरीशंकर भांभू ,मदन दान रतनू ,हरिराम,सहित हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।