डूंगर कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेताओं का आक्रोश, स्टोर इंचार्ज को हटाने की मांग, देखें वीडियो
बीकानेर। डूंगर कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार को लेकर छात्र नेताओं का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज के स्टोर इंचार्ज पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिसे लेकर कई बार लिखित और मौखिक रूप से कॉलेज प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। छात्रों का आरोप है कि स्टोर इंचार्ज को हटाने में देरी दर्शाती है कि कॉलेज प्रशासन की मंशा भी सवालों के घेरे में है। छात्र नेताओं ने मंगलवार को कॉलेज प्रशासन को एक और ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने स्टोर इंचार्ज को हटाने सहित कॉलेज से जुड़ी अन्य मांगों को भी उठाया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। छात्रों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर कॉलेज में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाकर रहेंगे।
ये है मांगे….
भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने, संविदा पर लगे कर्मचारियों को पूर्ण भुगतान करने, पीएफ व सैलरी को खाते में जमा करने, खेल मैदान को तैयार करवाने, कॉलेज में पीने की पानी की व्यवस्था में सुधार, कॉलेज में पढऩे वाले नियमित स्टूडेंट्स के बस व रेल पास बनाना और उसमें किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने, कॉलेज बिल्डिंग को ठीक करवाने, कॉलेज के प्रत्येक प्रोफेसर को पूर्ण ड्यूटी व नियमित कक्षा लेने के लिए पाबंद करना और इंट्री का रिकॉर्ड रखने, बॉयज हॉस्टल की व्यवस्था करने, बंद पड़े हॉस्टल को खुलवाने या नवीन व्यवस्था करने, स्पोट्र्स खिलाडिय़ों के सर्टीफिकेट समय पर देने, खेल संबंधित सुविधााओं में सुधार करने, कॉलेज में बंद पड़े सभी शौचालयों ठीक करवाकर, नवीन बन रहे शौचालय के ठेकेदार को शीघ्र 10 दिन के भीतर पूर्ण करने के लिए पाबंद करने, टीए डीए तुरंत दिए जाने की मांग रखी।

