प्रदेश सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है,सीएम नही ले पा रहे कोई निर्णय-डोटासरा 

राजस्थान

प्रदेश सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है,सीएम नही ले पा रहे कोई निर्णय-डोटासरा

जयपुर । डोटासरा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ही ये मालूम हो चुका है कि मुख्यमंत्री स्वयं कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के इतने दिन बाद भी अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। डोटासरा ने राजीव गांधी इंटर्नशिप प्रोग्राम बंद किए जाने के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री ने कल सुबह बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी और शाम को ही राजीव गांधी इंटर्नशिप प्रोग्राम बंद कर दिया। मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में ऐसा अंतर क्यों? राजस्थान की नई सरकार दिल्ली से आए आदेशों का पालन कर रही है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने सरदारशहर में दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाती आ रही थी आज वो ही इन मुद्दों पर चुप है। इस मामले में हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को हिरासत में लिया जाए।