दैनिक खबरा,नोखा। नोखा स्थित मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक और खेलकूद सप्ताह का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्यनारायण राजपुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुमन कविया के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के नेनूराम ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के सुनील भार्गव ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की अन्नपूर्णा सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं की प्रभारी सुमित्रा देवल ने बताया कि टेबल टेनिस में बीएससी द्वितीय वर्ष के मोहित मीणा और कबड्डी में बीए प्रथम वर्ष के गणेश सेन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

राजकीय कन्या महाविद्यालय नोखा में भी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीए प्रथम वर्ष की गौरी कुलरिया ने प्रथम, कविता पंचारिया ने द्वितीय और प्रीति उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

