शेरूणा : युवती की मौत के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दैनिक खबरां,बीकानेर। शेरूणा थाना क्षेत्र में खेत पर बनी पानी की डिंगी में बुधवार रात मिली 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म व मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त ओंकारनाथ सिद्ध (निवासी बेनिसर) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सीओ निकेत कुमार ने दैनिक खबरां को बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था जंहा पूछताछ के बाद उसे गिरफ्त में लिया गया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी ने नशे की हालत में यह वारदात की। पुलिस दूसरे नामजद युवक से भी लगातार पूछताछ कर रही है और उसकी भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है।
गौरतलब है,घटना के सामने आने के बाद विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी के बाहर धरना देकर कड़ी नाराजगी जताई थी। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे वार्ता बनी और प्रदर्शन समाप्त हुआ। अगले दिन मृतका का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

