शेरनी उर्फ़ बीकानेर गर्ल गुमशुदगी के दौरान इन जगहों पर छुपी,बोली गुड़ के वीडियो पर हुआ बवाल,पढ़े खबर

बीकानेर

शेरनी उर्फ़ बीकानेर गर्ल गुमशुदगी के दौरान इन जगहों पर छुपी,बोली गुड़ के वीडियो पर हुआ बवाल,पढ़े खबर..

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर जिले सहित पुरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई शेरनी उर्फ़ बीकानेर गर्ल उर्फ़ मोनिका राजपुरोहित को आख़िरकार गुरुवार को बीकानेर पुलिस ने ढूंढ़ ही निकाला,और देर शाम जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना टीम उसे लेकर बीकानेर पहुंची है। बीकानेर पहुंचने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने गुमशुदगी के दौरान कई जगहों पर छिपने की बात बताई। मोनिका ने बताया कि उसे मारे जाने का डर था इस वजह से वे यहां से जोधपुर, बालोतरा, अहमदाबाद,जालौर होती हुई पैदल रामदेवरा के लिये रवाना हो गई। रामदेवरा के रास्ते में पुलिस ने उन्हें दस्तायाब किया है। मोनिका ने बताया कि उसे एस एस टाइगर व मोहित सोनी ने बहुत टॉर्चर किया। मोनिका ने स्पष्ट किया कि जो विडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला वो अफीम का नहीं बल्कि गुड का ही था। पुलिस पर आरोप लगाने वाली मोनिका ने कहा कि एसपी तेजस्वनी गौतम ने उन्हें इस प्रकार के विडियो न डालने की हिदायत दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस का आश्वस्त किया है कि वे इस प्रकार के विडियो नहीं डालेगी। बल्कि बीकानेर प्रधान वाले विडियो उनके जारी रहेंगे। आपको बता दे कि जेएनवीसी थाने के हैड कानि रोहिताश भारी की अगुवाई में गठित टीम ने जैसलमेर के डे से मोनिका को उनकी मां के साथ दस्तायाब किया है। बताया जा रहा है कि बीकानेर शेरनी के नाम से ख्यातनाम मोनिका राजपुरोहित को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस एक सप्ताह पहले अफीम के साथ रील बनाकर नशे का प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके अगले दिन जमानत मिलने के बाद से ही वो गायब थी और उसके घर वालो में थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी और कहा कि उसकी जान को खतरा है। बीकानेर पुलिस ने उसको ढूंढ निकाला है।