SFI ने आर्मी भर्ती शुरु करवाने के लिए निकाली युवा आक्रोश रैली
बीकानेर, @dainikkhabraan। SFI तहसील कमेटी बीकानेर द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय परिसर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर रक्षा मंत्रालय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
तहसील अध्यक्ष ओमसिंह ने बताया की पिछले दो सालों से झुंझनू एआरओ द्वारा आर्मी भर्ती का आयोजन नहीं किया गया।
जिसकी वजह से आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं को मौका नहीं मिल रहा है। साथ ही साथ पिछले दो सालों से भर्ती नहीं होने से आयु सीमा की भीं समस्या आ रही हैं।
हमारी मांग है की रक्षा मंत्रालय जल्द से जल्द आर्मी भर्ती रैली का आयोजन करवाए और दो वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएं।
प्रतिनिधि मण्डल में अनील बारूपाल, गोपी बेनीवाल, प्रेम कुकना, अशोक ज्याणी, महिपाल, पीएस डिफेंस एकेडमी के तमाम युवा शामिल हुए।


