एक ही बाइक पर सवार थे सात लोग SHO ने देखा तो रह गए दंग, फिर क्या रोककर लगा दी फटकार, पढ़े पूरी खबर..
दैनिक खबरां नेटवर्क। राजस्थान के धौलपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान है। यह वीडियो बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा क्षेत्र का है। वीडियो में एक बाइक पर परिवार के 7 लोग सवार हैं। पुलिस ने इतने लोगों को एक साथ बाइक में बैठकर जाते देखा तो वह हैरान रह गई। उन्होंने बाइक सवार को रोका और बाइक का चालान काटरकर उसे जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार सरमथुरा में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार को रोका, वह मोटरसाइकिल पर छह लोगों को बैठाकर कहीं जा रहा था। एसएचओ देवेंद्र शर्मा ने बाइक सवार से पूछा कि यह क्या कर रहे हो? तो उसने कहा कि हम एक ही परिवार के हैं। बाइक सवार के इस जवाब पर एसएचओ नाराज हो गए। उन्होंने बाइक सवार को वैरी गुड बोलते हुए जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने उससे बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा तो वह भी उसके पास नहीं थे।

