चोरों ने लिखी चिट्ठी
देवास, @dainikkhabraan। एमपी के देवास (Dewas Latest News Update) जिले में अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एसडीएम के घर में चोरी की है। मगर चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा है। इसके बाद चोर ने एसडीएम के घर में एक चिट्ठी छोड़ी है, जिसमें चोर ने लिखा है कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक क्यों लगाया कलेक्टर।
सोशल मीडिया पर यह चिट्ठी अब वायरल है। बीती रात कुछ चोरों ने सिविल लाइंस स्थित डिप्टी कलेक्टर के सुने घर को अपना निशाना बनाया है। घर में चोरों को चुराने लायक कुछ भी नहीं मिला तो बदमाश चोर डिप्टी कलेक्टर के नाम एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गए। उसमें लिखा कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर।

