मोर को बचाने के प्रयास में पलटी स्कार्पियो,आधा दर्जन लोग घायल

बीकानेर

मोर को बचाने के प्रयास में पलटी स्कार्पियो,आधा दर्जन लोग घायल

दैनिक खबरां,बीकानेर । जिले में में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को नोखा क्षेत्र में काकड़ा गांव के पास एक स्कार्पियो गाड़ी अचानक सड़क पर आए मोर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, वाहन ने तीन पलटियां खाईं और सड़क किनारे जाकर रुक गई।

हादसे में स्कार्पियो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले नोखा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बावजूद इसके गति नियंत्रण या चेतावनी संकेतों की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने की मांग की है।