बीकानेर में सेल्समैन ने किया लाखों का गबन,मालिक ने करवाया मामला दर्ज

बीकानेर

बीकानेर में सेल्समैन ने किया लाखों का गबन, मालिक ने करवाया मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फूड निर्माता कंपनी में कार्यरत एक सेल्समैन द्वारा लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। घटना का मुकदमा शहर मुक्ता प्रसाद थाना में दर्ज हुआ है। इस संबंध में कंपनी के मालिक परिवादी एम पी कॉलोनी निवासी मनोज चांडक ने रिपोर्ट दी है कि पवनपुरी निवासी शंकर स्वामी ने उनकी कंपनी चांडक फूड प्रोडेक्ट का सेल्समैन था जो कंपनी के नमकीन प्रोडेक्टस कंपनी से लेकर दुकानों पर सप्लाई करता था। लेकिन लंबे समय से शंकर ने फैक्ट्री का सामान अन्य फर्मों को बेचकर बेचे गये सामान के रूपये अपने खाते में डालकर फर्म के छलकपट कर रूपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच हैड कानि सवाई सिंह को सौंपी है।