सीताराम गेट के पास सड़क हादसा, लापरवाह पिकअप चालक पर मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

सीताराम गेट के पास सड़क हादसा, लापरवाह पिकअप चालक पर मामला दर्ज

दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में सीताराम गेट के सामने वाल्मिकी बस्ती के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।

परिवादी नरोतम स्वामी (42) निवासी जस्सूसर गेट के बाहर ने रिपोर्ट में बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 9.45 बजे उसका भतीजा वासूदेव स्वामी, मांजे यशवंत स्वामी और भारतेन्द स्वामी मोटरसाइकिल (आरजे 07 डीएस 5373) पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सीताराम गेट के सामने पहुंचे, सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही पिकअप (आरजे 21 जीडी 2445) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिकअप के चालक को आरोपी बताते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।