मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, कार ने मारी टक्कर, दो जने हुए गंभीर घायल
बीकानेर, दैनिक खबरां। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे हादसों का अड्डा बनता जा रहा है। यंहा आए दिन सड़क हादसों सें लोग आसामयिक काल के ग्रास में समाते जा रहे है। शुक्रवार को इस हाइवे पर हुए सड़क हादसे में बाईक सवार दो भाई गंभीर रूप सें घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन हनुमान धोरा मंदिर में दर्शन कर भाई लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कार ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार बाइक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। इस कारण भी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
हादसे में 9 वर्षीय बालक अमित व 20 वर्षीय आकाश पुत्र अरविंद तिवाड़ी निवासी श्रीडूंगरगढ़ घायल हो गए । सुचना पर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया व यहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

