RBSE 10th परिणाम: 10 लाख से अधिक विधार्थियो का इंतजार जल्द होगा खत्म, अगले हफ्ते आ रहा रिजल्ट

राजस्थान शिक्षा

RBSE 10th परिणाम: 10 लाख से अधिक विधार्थियो का इंतजार जल्द होगा खत्म, अगले हफ्ते आ रहा रिजल्ट

बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा 10वीं का परिणाम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा। बोर्ड इसी हिसाब से तैयारी कर रहा है। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अभी परिणाम की तिथि तय नहीं है, लेकिन परिणाम अगले सप्ताह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। 10 वीं के परिणाम का प्रदेश के 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं।यह परिणाम इस बार जून के बजाए बोर्ड मई में ही घोषित करेगा। जल्द ही बोर्ड की परिणाम समिति की बैठक तय होगी। इस बैठक में स्थिति की समीक्षा के बाद परिणाम घोषित करने की तिथि तय किए जाने की संभावना है।